फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lucknow-bridge route will build 12 million damages forest

लखनऊ-पलिया मार्ग निर्माण वन विभाग लेगा 12 करोड़ हर्जाना

Sat, 20 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 20 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-bridge route will build 12 million damages forest
सड़क - फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ से हरदोई चौड़ीकरण व हरदोई से शाहजहांपुर फोर लेन निर्माण कार्य की प्रक्रिया को लेकर जिले के संबंधित अफसरों की बैठक कर उनको दिशा निर्देश दिए जाने का क्रम शुरू हो गया है। इस मार्ग निर्माण से जिले की सीमा के अंतर्गत 111.9 हेक्टेयर भूमि पूरी तरह से प्रभावित होगी।
विज्ञापन


डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि हरदोई शाहजहांपुर रोड पर करीब 6450 पेड़ काटने होंगे जबकि हरदोई संडीला मार्ग पर 6256 पेड़ कटेंगेे। कुल मिलाकर 12706 पेड़ काटे जाएंगे। दोनों तरफ की हरित भूमि जाएगी। सारी रेजों से नुकसान व क्षति पूर्ति का आंकलन बना लिया गया है।
विज्ञापन


उसको शासन को भेजा जा चुका है। कुल 12 करोड़ रुपए का पर्यावरणीय क्षति का स्टीमेट दिया गया है। इसमें पांच करोड़ की राशि पेड़ों के कटान व संबंधित भूमि की क्षति का है जबकि नेट प्रेसेंट वैल्यू सात करोड़ जोकि भारत सरकार से स्वीकृत है इसकी भरपाई लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विभाग को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रभावित हो रही हरित पट्टी का विकल्प अभी से चिंहित किया जा रहा है प्रभावित भूमि के क्षेत्रफल के बराबर ही दूसरी जगह पौधरोपण कराया जाएगा।

इंसेट
पीडब्ल्यूडी ने पाच करोड़ जमा कराया
डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि बताई गई पर्यावरणीय क्षति की राशि में से लगभग पांच करोड़ की राशि को जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग ने जमा करा दिया है। जबकि शेष राशि को लखनऊ लोक निर्माण विभाग जल्द जमा कराने की बात कह रहा है।


इंसेट
तैयारी में जुटा महकमा
रिकार्ड की खातिर पौधरोपण कराने के बाद एक बार फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट में वन विभाग व्यस्त नजर आ रहा है। विभागीय अधिकारी जहां प्रदेश स्तरीय मीटिंगों में व्यस्त हैं तो रेंज अधिकारी अपनी अपनी रेंज की प्रभावित हरियाली का स्टीमेट बनाकर अब पेड़ों को काटने को लेकर तैयारियों में जुटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed