फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lover couple found hanged

फांसी पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
lover couple found hanged
फाइल फोटो मृतक राहुल - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाने के डडवानी गांव में पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के पास से अलग-अलग सुसाइड नोट भी मिले हैं। हालांकि प्रेमी के परिजन आत्महत्या की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सीओ हरियावां अशोक त्रिपाठी का कहना है कि मामला आत्महत्या का ही है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डडवानी गांव निवासी शिवकुमार का 27 वर्षीय इकलौता बेटा राहुल ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी इसी गांव के सतीश की 18 वर्षीय बेटी उमा भारती से दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती देखते ही देखते प्यार में तब्दील हो गई। उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी। शिवकुमार के मुताबिक वह लखनऊ में काम करता है। उसे जब राहुल और उमा के बारे में पता चला, तो उसने राहुल को काफी समझाया, लेकिन मलना जुलना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दोनों के शव गांव के बगल में स्थित बबूल के पेड़ से लटके मिले। शिवकुमार के मुताबिक उसने दोनों बड़ी बेटियों की शादियां कर दी है और अब बेटे राहुल की शादी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार का आरोप है कि उमा के पिता ने राहुल को धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं मंगलवार सुबह भी सतीश ने राहुल की मां से घर पर आकर कहा कि बेटे को जाकर देखो, वह कहां है। इसके बाद ही दोनों के शव देखे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सुसाइड नोट में साथ में दफन करने की बात लिखी
परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी तय थी। 15 दिसंबर को गोद भराई की रस्म हो चुकी थी। शिवकुमार ने बताया है कि राहुल की शादी कोतवाली देहात निवासी युवती से तय थी। इसी साल उसकी शादी भी होने वाली थी। घर पर तैयारियां भी शुरू हो गईं थी। माना जा रहा है कि राहुल परिवार की मर्जी से शादी नहीं करना चाहता था। लिहाजा दोनों ने उसी दिन साथ मरने का फैसला कर लिया था।

सूत्रों के अनुसार उमा ने सुसाइड नोट में घरवालों से माफी मांगी है। लिखा है कि वह राहुल से प्रेम करती है, इसलिए वह सबकी नजरों में गलत है। वहीं राहुल ने भी लिखा है कि वह उमा के साथ जी तो न सका लेकिन उसकी इच्छा है कि उसके व उमा के शव को एक साथ एक ही कब्र में दफन किया जाए। पुलिस दोनों के सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed