{"_id":"60431cae8ebc3edf6145149c","slug":"love-couple-committed-suicide-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, जंगल में मिलने पहुंचे फिर खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, जंगल में मिलने पहुंचे फिर खाया जहरीला पदार्थ
Sat, 06 Mar 2021 11:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलेहरा निवासी प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह पड़ोसी गांव भुरखेड़ा के जंगलों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। युवक रंजीत (19) ने अपने मोबाइल से कॉल कर परिजनों को जहरीला पदार्थ खा लेने और जंगल में पड़े होने की जानकारी दी।
इस पर रंजीत के परिजन मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में युवती गायत्री (19) के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। युवती मौर्य बिरादरी से ताल्लुक रखती है जबकि युवक धोबी बिरादरी का है। युवती की शादी भी परिजनों ने तय कर दी थी और 8 मई को शादी होनी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।