फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lost money in online game do fraud in company

हरदोई : ऑनलाइन गेम में नकदी हारा,कंपनी का एकाउंट मैनेजर बना चोर

Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
lost money in online game do fraud  in company
हरदोई। ऑनलाइन गेम (कैसीनो) में नकदी हारने के बाद भरपाई करने के लिए कोरियर कंपनी का अकाउंट मैनेजर चोर बन गया। उसने कोरियर कंपनी को ही चूना लगा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद निवासी चांद बाबू उर्फ अजहर का नारायण नगर में कोरियर कंपनी का ऑफिस है। 27 जुलाई को चांदबाबू ने कोतवाली में सूचना दी थी कि रात में उसके ऑफिस से नकदी और तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं। मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में किसी के न दिखने व अलमारी में किसी तरह के निशान न मिलने पर पुलिस को किसी जान पहचान वाले के चोरी करने की आशंका हुई। पता चला कि चाबियां कंपनी के अकाउंट मैनेजर प्रशांत तिवारी के पास रहतीं हैं। जिस पर टीम ने आरटीओ कार्यालय के पास से प्रशांत को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास मिली एक पॉलिथीन में तीन लैपटॉप, एक डीवीआर आदि उपकरण बरामद किए। उसने बताया कि कंपनी का सारा हिसाब-किताब उसके पास रहता था। उसे ऑनलाइन (कैसीनो ) गेम खेलने की लत गई थी। जिसमें वह काफी धनराशि हार चुका था। गेम में हारी नकदी की भरपाई करने के लिए उसने कोरियर कंपनी मेें चोरी को अंजाम दिया था। वह कंपनी का लगभग एक लाख 30 हजार रुपये गेम में हार गया था। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed