फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   longjump me resu jiti

लंबी कूद में रेशु तो गोला फेंक में अन्नपूर्णा ने बाजी मारी

Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
longjump me resu jiti
हरदोई। सीएसएन कालेज में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। लंबीकूद में रेशु तो गोलाफेंक में अन्नपूर्णा ने बाजी मारी। खेलकूद के पहले दिन दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

लंबीकूद बालक वर्ग में जयपाल रावत प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय व सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद बालिका वर्ग में छात्रा सोनम यादव प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद बालक वर्ग में जय पाल रावत प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय व कमल चंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोलाफेंक बालिका वर्ग में अन्नपूर्णा प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय व अंजली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में रेशू भार्गव, नैंशी भार्गव विजेता रहीं। उप विजेता टीम में मानसी श्रीवास्तव व रेखा रहीं। लंबीकूद बालिका वर्ग में रेशु भार्गव प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय व एमए प्रथम वर्ष की शीतल मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं से पूर्व मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारेाह की शुरुआत की एनसीसी स्काउड एवं छात्र-छात्राओं की परेड की सलामी ली। इस दौरान प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह, उप प्राचार्य डा. संदीप सिन्हा, क्रीड़ा प्रभारी राकेश सिंह, डा. साधना शुक्ला, डा. पुष्पा रानी गंगवार, डा. शिवेंद्र सिंह व डा. दीपक राय आदि उपस्थित रहे।

लंबी कूद प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्रा प्रतिभा। संवाद

लंबी कूद प्रतियोगिता में छलांग लगाती छात्रा प्रतिभा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed