फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lohia village lock up Dfrapur

लोहिया गांव ढफरापुर का रास्ता बंद

Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lohia village lock up Dfrapur
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

प्रताप नगर। घरहेरा नदी पर पुलिया न होने से लोहिया गांव ढफरापुर सहित कई गांवों का रास्ता बंद हो गया है। इससे हरदोई और बेनीगंज जाने के लिए 13 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान वोटिंग के बहिष्कार की चेतावनी पर अधिकारियों और भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव बाद पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया था। चुनाव के दो साल हो गए लेकिन न अधिकारी पलट कर गांव गए और ही चुनाव जीतने के बाद सांसद ने ही जनता का दर्द दूर किया। अफसरों और सांसद के उपेक्षित व्यवहार से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन


अहिरोरी ब्लॉक के लोहिया गांव चढ़िया ढफरापुर गांव, हरदोई-सीतापुर रोड की दूरी महज तीन किलोमीटर है। ये मार्ग पत्तीपुर, सुनौआ सोभेपुरवा बनेकुइयां आदि गांवों को भी हरदोई सीतापुर रोड से जोड़ता है। इन गांवों की करीब 15000 आबादी का बेनीगंज बाजार, जिला मुख्यालय हरदोई और सीतापुर आना-जाना इसी मार्ग पर होता है। ढपरापुर के पास पुलिया न होने से घरहेरा नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इससे लोगों को 12-13 किलोमीटर का चक्कर लगाकर नयापुरवा होकर जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में हो रही है।
विज्ञापन


लोहिया गांव चढ़िया ढफरापुर के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले नदी पर पाइप डालकर मिट्टी डलवाई गई थी। बारिश में बहाव तेज होने पर कई पाइप बह गए। मिट्टी का कटान होने से पानी रास्ते के ऊपर से बह रहा है। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं। चढ़िया गांव के हरिश्चंद्र, छुट्के सरोज, सरवन, पत्तीपुर के विजय बहादुर, ठाकुर प्रसाद, सुशील गुड्डू, बानेकुइया के पूर्व प्रधान रमेश चंद सत्रोहन, राजीव दीक्षित, बिहारी का कहना है कि रास्ता बंद होने से बहुत दिक्कत हो रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक रोड पर पुलिया नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed