फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Loan officer caught taking bribe sent to judicial custody for 14 days

Hardoi News: घूस लेते पकड़े गए ऋण अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 01 Mar 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Loan officer caught taking bribe sent to judicial custody for 14 days
हरदोई। दस हजार रुपये की घूस लेते पकड़े गए बैंक ऑफ इंडिया के ऋण अधिकारी शेाभित श्रीवास्तव को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इससे इतर बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय से आई टीम ने भी शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में भी बैंक में आवश्यक अभिलेख खंगाले। शोभित के शाहजहांपुर के साउथ सिटी स्थित आवास पर भी सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा सरैंया निवासी रमेश चंद्र ने सीबीआई लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी। 27 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी उपासना वर्मा ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया था। उपायुक्त उद्योग के कार्यालय से प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋण की मंजूरी के लिए बैंक ऑफ इंडिया की शाहाबाद शाखा में पत्रावली भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि पांच लाख रुपये का लोन देने के बदले दस फीसदी कमीशन की मांग ऋण अधिकारी शोभित श्रीवास्तव कर रहे थे। इस पर शुक्रवार शाम सीबीआई की एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंची थी। रमेश से दस हजार रुपये लेते समय शोभित को टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इसको लेकर चल रही कार्रवाई शुक्रवार देर रात एक बजे पूरी होने के बाद टीम शोभित को लेकर लखनऊ चली गई थी।

लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी बीच सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी बैंक के गॉर्ड और कोतवाली की दो महिला सिपाहियों के साथ शोभित के शाहजहांपुर स्थित आवास भी गए थे। यहां भी अभिलेख खंगाले गए हैं। बैंक भी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed