{"_id":"6326123b71d1933f10073bb7","slug":"lineman-dies-due-to-current-family-jammed-hardoi-news-knp7186652185","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजन ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजन ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-20- मृतक रामचरण की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में मोबाइल टावर की बिजली ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।
परिजन ने बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और मुआवजा की मांग की।
एसडीएम राहुल कश्यप व सीओ एसके सिंह ने आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगुलइया निवासी रामचरन (32) जलालपुर उपकेंद्र पर संविदा में लाइनमैन था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को वह जलालपुर गांव में एक मोबाइल टावर पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था।
इसी दौरान करंट लगने से नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव के सामने जाम लगा मुआवजे की मांग की।
एसडीएम, सीओ व बिलग्राम, मल्लावां पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उपकेेंद्र पर तैनात कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।