फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Like Gomti River Front, statues of martyred soldiers will be installed in Auhadpur and Narhai

Hardoi News: गोमती रिवर फ्रंट की भांति औहदपुर व नरहाई में बलिदानी सैनिकों की लगेंगी प्रतिमाएं

Thu, 14 Sep 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Like Gomti River Front, statues of martyred soldiers will be installed in Auhadpur and Narhai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। बावन के औहदपुर व शाहाबाद के नरहाई में बलिदानी सैनिकों की प्रतिभाएं लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की भांति स्थापित कराई जाएंगी। संस्कृति निदेशालय ने शहीद उपवन (गोमती रिवर फ्रंट) की भांति प्रतिमा स्थापना के लिए पैडेस्थल बनवाए जाने की रूपरेखा भेजी है। निदेशालय के पत्र के बाद यहां पर जिला पंचायत ने ग्राम्य विकास विभाग से दोनों गांवों में भूमि चिह्नित कराने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में भी इन गांवों को चयनित किया गया है। ललितकला अकादमी की ओर से मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित गांवों में से बलिदानी सैनिकों की प्रतिमाएं स्थापित कराए जाने की संस्कृति निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू कराई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन ने सीडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि संस्कृति निदेशालय के निदेशक ने दोनों गांवों में प्रतिमाएं लगवाए जाने की रूपरेखा भी जारी की है। डीएम ने सीडीओ को प्रतिमा स्थापित कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किया है। प्रतिमा स्थापना के लिए गांव में भूमि का चिह्नीकरण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के प्रथम व द्वितीय चरण में चयनित गांवों में प्रतिमा की स्थापना होनी है। बताया कि बावन के औहदपुर गांव में बलिदानी सैनिक ठाकुर धर्मपाल सिंह व शाहाबाद के नरहाई में बलिदानी सैनिक भगवान सरन की तीन-तीन फीट की प्रतिमा लगवाई जाएगी। दोनों बलिदानी सैनिकों की प्रतिमाएं भी तैयार करा ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed