{"_id":"57b6000d4f1c1ba2506ec695","slug":"lightning-temple-kshtigrst","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
टूटा शिखर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा। थाना क्षेत्र के मरसा गांव में तेज बरसात के साथ बिजली गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार रात लगभग आठ बजे तेज बरसात हो रही थी। तेज बरसात के दौरान गांव के अंदर बाबा कन्हैयालाल के स्थान पर बने राधाकृष्ण के मंदिर पर बिजली गिरी। बिजली गिरने से मंदिर के ऊपर का हिस्सा सहित कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। मंदिर में बड़ी बड़ी दरार पड़ गई है।
विज्ञापन
मंदिर में भगवान कक्ष सुरक्षित रहा और भगवान की मूर्ति पूर्व की तरह पाकर लोगों में श्रद्धा और विश्वास बढ़ गया। गुरुवार को दिन भर मंदिर आने वालों का तांता लगा रहा। शिवमोहन, जमुना, विनोद आदि ने बताया कि गांव के लोग इसे गांव पर आने वाली मुसीबत को भगवान द्वारा मंदिर पर लेने जैसा मान रहे हैं।
विज्ञापन