{"_id":"9da6e62bacf910c9d6b8cee0004150d1","slug":"light-rain-weather-happiest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से मौसम खुशगवार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने की राह देखते देखते मई से लेकर जून का भी
विज्ञापन
एक पखवाड़ा चला गया, पर मौसम ने नरमी नहीं दिखाई। यह अलग बात है कि शनिवार
को मौसम ने कुछ मिजाज बदला और करीब 10 मिनट तक हल्की बारिश हुई, जिससे करीब
2 मिमी पानी बरसा, पर उसके बाद निकली धूप और चली पुरवा हवा से बढ़ी उमस से
लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
शनिवार सुबह से चली पुरवा हवाओं ने वातावरण में उमस का प्रतिशत काफी बढ़ा दिया, जिससे लोग पसीना पसीना रहे। हालांकि, दोपहर हुई करीब 10 मिनट की हल्की बारिश और उसके बाद चटख धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। वैसे भी पूरे दिन बादलों एवं धूप के बीच प्रतिस्पर्धा चलती रही।
कभी बादल तो कभी तेज धूप निकलती रही, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। उधर, मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि शनिवार को तापमान का अधिकतम स्तर 39.0 तथा न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण शनिवार को वातावरण में काफी उमस रही और लोग उमस से परेशान रहे। उनका कहना है कि रविवार को भी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। बारिश अच्छी हो गई तो लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती हैं। शनिवार को भले ही कुछ देर की बारिश हुई हो, पर पारा दो से तीन डिग्री नीच गिरा है।