फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Library cards will be lawyers

वकीलों के बनेंगे अब लाइब्रेरी कार्ड

Tue, 23 Dec 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Library cards will be lawyers

अधिवक्ता संघ की नवगठित कार्यकारिणी की सोमवार को हुई

विज्ञापन
पहली बैठक में संघ हित के बाबत विकास के एजेंडे पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से कई बिंदुओं पर निर्णय भी लिया गया। अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी ने वकीलों के लाइब्रेरी कार्ड बनाने और पुस्तकें भी समय पर जमा करने को कहा। समय पर पुस्तकें न जमा करने वालों पर पेनाल्टी पर भी चर्चा हुई।

सोमवार को संघ के महामंत्री कमलेश पांडेय ने पदाधिकारियों को कार्यकारिणी की बैठक को आमंत्रित कर संघ हित में विकास के बाबत एजेंडे को सामने रखा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग संघ हित में अपने उत्तर दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें तथा अधिवक्ता हित में अपने सुझाव रखें। कनिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार सिंह ने शौचालय की खराब दशा और उसमें पानी की सप्लाई का मुद्दा उठाया।

संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी ने प्रस्ताव को पारित करते हुए कहा कि संयुक्त मंत्री पुस्तकालय केके मिश्रा को अधिकृत किया जाता है कि वह संघ के पुस्तकालय मेें मौजूद पुस्तकों के विवरण की पूरी जानकारी प्राप्त करें। पुस्तकालय को बेहतर व व्यवस्थित करने हेतु अपने सुझाव तैयार करें जिन्हें कार्यकारिणी समक्ष जल्द से जल्द रखे।

संघ अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि वकीलों के लाइब्रेेरी कार्ड बनाए जाएंगे, ताकि पढ़ने हेतु पुस्तक जाने पर नियत समय के भीतर पुस्तक न वापस करने पर उस अधिवक्ता पर पेनाल्टी लगाई जा सकेगी। कहा कि संघ लिपिक उन अधिवक्ताओं की सूची तैयार जिनकेे पास संघ की पुस्तकें है। संघ अध्यक्ष ने कहा कि संघ परिसर को साफ सुथरा व हरा भरा रखने में पूरी कार्यकारिणी संयुक्त प्रयास करें।

इस मौके पर बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप पाठक, उपाध्यक्ष अरविंद मौर्या, सर्वेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष कुलदीप कृष्ण द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य श्रवण अवस्थी, अशोक पाल सिंह, अभिषेक सिंह, अमित गुप्ता, आदित्य सिंह, अमोल सिंह, पदेन सदस्य पूर्व महामंत्री रामदेव शुक्ला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed