फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   leopard foor print found

आलू के खेत में मिले तेंदुआ के पंजों के निशान

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
leopard foor print found
मतिहापुर गांव में आलू के खेत में मिले तेंदुआ के पंजों के निशान। - फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। क्षेत्र के मतिहापुर गांव में आलू के एक खेत में मंगलवार को तेंदुए के पंजों के निशान मिले। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद पंजों के निशान तेंदुए के होने की पुष्टि की। उसके बाद टीम ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी है। रेंजर ने ग्रामीणों से रात में खेतों की तरफ जाने पर सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मतिहापुर गांव में सोमवार रात खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को किसी जंगली जानवर की आहट मिली। मंगलवार सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों को अलाउद्दीन के आलू के खेत में तेंदुए के पंजों के निशान नजर आए। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने पंजे के निशान देखने के बाद सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने खेतों में पंजों के निशान तेंदुए के होने की बात कही। रेंजर हनुमान प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। रेंजर ने बताया खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। उसे पकड़ने के लिए कांबिग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed