{"_id":"921ad7fde84a7d03e21ec960388b3c1d","slug":"left-to-sweat-in-counseling-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग में शिक्षामित्रों को छूटे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग में शिक्षामित्रों को छूटे पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में शिक्षामित्र पद पर तैनात रहने के
विज्ञापन
बाद गुरुवार को उनको सहायक टीचर बनने का मौका काउंसलिंग में मिला।
काउंसलिंग में भीड़ से शिक्षामित्रों को पसीने छूट गए। महिलाओं का जहां
स्कूल चयन करने का मौका मिला, वहीं पुरुष शिक्षामित्रों की केवल पत्रावली
जमा हुई और उनको रोस्टर के अनुसार विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों में जिले में 4410 शिक्षामित्र तैनात हैं। इन शिक्षामित्रों को दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान करके सहायक टीचर पद पर समायोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 1515 शिक्षामित्रों का समायोजन किया गया था। द्वितीय चक्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 2570 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक टीचर पद पर किया जा रहा है।
इसमें 952 पुरुष और 1618 महिलाएं शामिल हैं। शिक्षामित्रों के समायोजन को गुरुवार को काउंसलिंग शुरू हुई। डायट में महिलाओं की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके लिए प्रथम दिन क्रम संख्या एक से 272 तक के शिक्षामित्रों को बुलाया गया था। इनके प्रपत्र की जांच होने के बाद उनको एकल व बंद स्कूलों की सूची में स्कूल चयन का मौका दिया गया।
इसके लिए महिला शिक्षामित्रों की सुबह से ही भारी भीड़ डायट में लगी हुई थी। महिलाओं को स्कूल चुनने में सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ से सुबह शुरू हुई काउंसलिंग देर शाम तक जारी थी। इधर, ब्लाक संसाधन केंद्र पर पुरुष शिक्षामित्रों को काउंसलिंग को बुलाया गया था। जिनसे पत्रावली जमा कराई गई।