{"_id":"6a270bc4806d4fbfa6038432","slug":"lease-of-land-belonging-to-the-reserved-population-granted-to-the-general-category-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151158-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आरक्षित आबादी की भूमि का सामान्य वर्ग को दे दिया गया पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आरक्षित आबादी की भूमि का सामान्य वर्ग को दे दिया गया पट्टा
विज्ञापन
फोटो-22- रात्रि चौपाल में बाेलते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद
आरक्षित आबादी की भूमि का सामान्य वर्ग को दे दिया गया पट्टा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रविवार रात अर्जुनपुर गांव में रात्रि चौपाल लगाई। प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। गांव के शिवपाल, सुरेंद्र, बनवारी, साधू, गुड्डू ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित आबादी की भूमि को सामान्य वर्ग के लोगों को पट्टा करने की जानकारी दी। इस पर विधायक ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
रात्रि चौपाल में प्रधान पति श्यामेंद्र सिंह ने हरपालपुर से अर्जुनपुर तक टू लेन सड़क बनवाने की मांग की। बताया कि पुल बनने से वाहनों का आवागमन बढ़ा है और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सीधा संवाद किया। कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। चौपाल में डॉ. रजनीश त्रिपाठी, दीपांशु सिंह, ब्रह्मानंद दीक्षित, कृषि कल्याण केंद्र प्रभारी मनीष कुमार, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।