फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lawyers on strike in protest against Lucknow incident

Hardoi News: लखनऊ कांड के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Mon, 18 May 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike in protest against Lucknow incident
हरदोई। लखनऊ में सिविल कोर्ट परिसर में चैंबरों पर बुलडोजर चलाने का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में भी आक्रोश है। घटना को न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता सम्मान पर हमला करार देते हुए अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई घटना को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी और संचालन महामंत्री पंकज सोमवंशी ने किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में हुई घटना को लोकतंत्र और न्यायिक गरिमा पर हमला बताया। अधिवक्ताओं ने गिराए गए चैंबरों को दोबारा बनवाने की मांग करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग भी की। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, त्रिलोकी सिंह गौर, सूरजपाल सिंह, आदर्श पांडेय, रमाकांत त्रिपाठी, विजय मोहन वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed