{"_id":"5dc1bf0a8ebc3e5b0b554e9c","slug":"lawyers-demands-safety-act-hardoi-news-knp5240024162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ ने की एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
विज्ञापन
-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ जनपदीय कार्यकार
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज से आक्रोशित उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने मंगलवार को एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस संदर्भ में गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को सौंपा। कलक्ट्रेट परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन भी किया।
कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता जैशिव ने कहा कि पूरे राष्ट्र में कानून को संरक्षित रखने वाले अधिवक्ता ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसका उदाहरण तीस हजारी कोर्ट नई दिल्ली के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि कानपुर में भी पुलिस की बर्बरता निंदनीय है।
पुलिस और वकीलों के बीच समन्वय न होना राष्ट्र के लिए बेहद चिंतनीय है। इसको देखते हुए पुलिस शिकायत प्राधिकरण का गठन किया जाए व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर दिनेश चंद्र त्यागी, अरविंद कुमार, शैलेंद्र वर्मा, रवि श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।