फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lawyers angry

खफा वकीलों ने फूंका सरकार का पुतला

Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
lawyers angry

बार कौंसिल आफ यूपी के निर्देश पर अपनी मांगों को

विज्ञापन
लेकर जिले के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उधर, संडीला में भी बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर वकीलों ने बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

बार कौंसिल आफ  यूपी के प्रदेशव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन के क्रम में जिले के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जिले मेें अदालती कामकाज ठप रहा। वकीलों की हड़ताल के चलते दूरदराज से आए वादकारियों को अपने मामलों में अगली पेशी ही लेनी पड़ी।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी व महामंत्री कमलेश पांडे के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकालकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर विरोध जताया। वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। वकीलों की मांग कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को तत्काल लागू करें।

वकील की मृत्यु पर पांच लाख रुपये का बीमा योजना तत्काल लागू किया जाए। जूनियर वकीलों को दो हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाए, वहीं बुजुर्ग वकीलों के लिए पेंशन योजना के गंभीर बीमारियां के इलाज की व्यवस्था की जाए। उधर, संडीला में बार कौंसिल आफ यूपी के आह्वान पर यहां के वकीलों ने भी बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश दीक्षित की अगुवाई में मंगलवार को तहसील के अधिवक्ता भवन में एकत्रित हुए, उसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में निकले और बसस्टैंड चौराहे पर पहुंच कर पुलिस बल के विरोध केे बावजूद वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed