फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Land acquisition bill Congressman laal

भूमि अधिग्रहण बिल पर कांग्रेसी लाल

Fri, 13 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition bill Congressman laal

लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल को मंजूरी मिलना

विज्ञापन
कांग्रेस को नागवार गुजरा है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में पहले से प्रस्तावित रेल रोको प्रदर्शन और चक्का जाम गुरुवार को भूमि अधिग्रहण बिल पर केंद्रित हो गया। कांग्रेस की जिला और शहर कमेटी ने अलग-अलग प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय से शहर के सिनेमा चौराहे तक जुलूस की शक्ल में पहुंचने के बाद चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सिनेमा चौराहे पर धरना देकर बैठ गए और दस मिनट तक मार्गों को बंद रखा।

भूमि अधिग्रहण बिल को लोकसभा में मिली मंजूरी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया। केंद्र सरकार पर वादों को पूरा न करने की बात कही। उन्हाेंने राज्य की कानून व्यवस्था पर अंगुलियां उठाते हुए सिनेमा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लिया जाए और यूपीए सरकार द्वारा 13 में लाया गया बिल लागू किया जाए। बताया कि किसान वैसे ही प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है ऐसे में किसानों के हित का ध्यान रखते हुए फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए।

कहा कि मोदी सरकार ने अपने वादों को भी पूरा नहीं किया। न तो सौ दिन में कालाधन आया और न ही सभी के खातों में 15 लाख रुपये जमा हुए। कांग्रेसियों ने सिनेमा चौराहे पर मार्ग बाधित कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम पप्पू गुप्ता को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान डा. सुहेल अहमद, रामेश्वर प्रसाद, विक्रम पांडेय, नेतम भारतीय, सुख सागर मिश्र, अजीत सिंह चंदेल, सत्यबोध प्रकाश अवस्थी, प्रमोद सिंह चंदेल, सरोज चंदेल, डा. श्यामा प्रसाद शुक्ला, गुफरान कौशर आदि मौजूद थे। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया।

दोपहर सवा बारह बजे शहर कांग्रेसअध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक का चक्का जाम कर इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध जताते हुए महंगाई में की गई वृद्धि का भी विरोध किया।

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशिभूषण शुक्ला के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां 12 बजकर 20 मिनट पर आई प्रयाग बरेली पैसेंजर ट्रेन के आने के बाद इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। तमाम कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक का चक्का भी जाम कर दिया।

मौजूद पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने कांग्रेसियों को ट्रेन रवाना होने से पहले ट्रैक और इंजन से हटा ट्रेन को समय से रवाना कर दिया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की पोल 10 माह में ही खुल गई। सरकार ने जनता के विश्वास और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

लोकसभा अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया, पर केंद्र व राज्य सरकारों ने युवाओं को भ्रमित किया है। ओमेंद्र वर्मा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल में किसानों के साथ धोखा किया गया। प्रदर्शन में प्रमोद चंदेल, सुधा तिवारी, सरोज चंदेल, उमेश शुक्ला, साजिद मंसूरी, सफेदा बानो आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed