फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Lakhs stolen from three houses

चोरों ने रामपुर आशू में तीन घरों से नगदी व जेवर चुराए

Thu, 26 Dec 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from three houses
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर आशू में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दो घरों से जेवर व नगदी भरे बक्से उठा ले गए। गुरुवार सुबह बक्से घरों के पीछे पड़े मिले। वहीं तीसरे घर से पांच हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

रामपुर आशू निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना लाल पुत्र नोखे ने बताया कि बुधवार देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और दो बक्से उठा ले गए। बक्सों में दस हजार रुपये और जेवर थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घर के पीछे बक्से व अन्य सामान पड़ा देख सूचना दी। चोरों ने गांव निवासी किशन पाल पुत्र रामदुलारे व सरवन पुत्र कल्लू के यहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलाई का काम करने वाले किशन ने बताया कि देर रात चोर घर के कमरे में रखे दो बक्से उठा ले गए। दोनों बक्सों में दो लाख रुपये के जेवर व दस हजार रुपये थे। सुबह घर के पीछे बक्से पड़े मिले।

सरवन ने बताया कि देर रात घर में घुसे चोर कमरे में रखा बैग उठा ले गए। गुरुवार सुबह बैग घर की छत पर पड़ा मिला, बैग में रखे पांच हजार रुपये गायब थे। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed