{"_id":"615b31ab8ebc3eb34c6bd3ec","slug":"lakhimpur-kheri-incident-security-tighten-at-every-corner-of-district-hardoi-news-knp6562751185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की सीमाओं पर मुस्तैदी बढ़ी, पिहानी में ज्यादा सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की सीमाओं पर मुस्तैदी बढ़ी, पिहानी में ज्यादा सतर्कता
विज्ञापन
पिहानी/बेनीगंज। लखीमपुर कांड को लेकर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जनपद की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर जनपद की सीमा पर भी पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
डीएम और एसपी ने सोमवार को पिहानी कोतवाली पहुंचकर सीमावर्ती जनपद की स्थितियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। लखीमपुर जनपद की सीमा जिले की सीमा से पिहानी कोतवाली क्षेत्र में पड़ती है। लखीमपुर के हालातों को देखते हुए जिले को भी अलर्ट किया गया है। डीएम अविनाश कुमार और एसपी अजय कुमार सोमवार को पिहानी कोतवाली पहुंचे और जनपद की सीमाओं को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
डीएम और एसपी ने बताया कि जनपद में माहौल शांतिपूर्ण है। जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उधर दूसरी ओर बेनीगंज के कोतवाल विद्यासागर पाल के नेतृत्व में हरदोई सीतापुर की सीमा पर गोमती नदी के निकट बरगदिया चेकपोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।