{"_id":"5f089e9e8ebc3e63bb109bc6","slug":"labour-ko-rojgaar-dene-me-laperwahi-hardoi-news-knp5704741138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कल्याण रोजगार योजना की खराब प्रगति पर सीडीओ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कल्याण रोजगार योजना की खराब प्रगति पर सीडीओ खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की। कार्यों की खराब प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए मनरेगा उपायुक्त समेत सभी बीडीओ को चेतावनी दी हैं।
गुरुवार शाम विकास भवन सभागार में गरीब कल्याण रोजगार अभियान की समीक्षा की। इस दौरान सीसीओ को जल संचयन के कार्यों में 2723 के सापेक्ष 54 कार्य ही पूर्ण मिलें, पौधरोपण के 454 के लक्ष्य के सापेक्ष 39 हुए, फार्म तालाब में 28 के सापेक्ष छह, कैटल शेड में 475 के सापेक्ष 85, गोट शेड में 79 के सापेक्ष 15, संपर्क मार्गों में 377 के सापेक्ष 81 पर ही कार्य शुरू होने पर नाराजगी जताई। मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल सहित अन्य सभी खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उक्त योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 30 सितंबर तक हासिल करना है।
इन कार्यों से श्रमिकों को रोजगार
गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत देश भर में हरदोई समेत 116 जनपद चयनित हैं। इस अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। जनपद में ग्राम्य विकास विभाग के अधीन भी रोजगार अभियान के तहत प्रवासी श्रमिकों को जोड़ा जाना है। इसके लिए पौधरोपण, फार्म तालाब, कैटल शेड, गोट शेड, कंपोस्ट, ग्राम संपर्क मार्ग, जल संचयन आदि कार्य कराते हुए रोजगार देना है। इसके लिए विकास खंड वार लक्ष्य भी निर्धारित है।