{"_id":"642334de740e92b9f00221a4","slug":"labour-died-in-accident-hardoi-news-c-12-1-149258-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 29 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:11 AM IST
सार
संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने सोमवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरा दीन नगर निवासी संजय कुमार (42) गांव में ही रहकर पानी वाली टंकी में काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार देर रात करीब दस बजे बाइक से सरेहरी गांव से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमाऊ मार्ग पर सरेहरी गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था। मृतक के परिवार मे पत्नी संगीता के अलावा दो पुत्र हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन