फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour died due to current

हरदोई: करंट लगने से मजदूर की मौत

Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
labour died due to current
बेनीगंज। अतरौली थाना क्षेत्र में लोहे की सीढ़ी में करंट आने से पर्दा खोल रहे टेंट कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने टेंट मालिक पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पलिया निवासी दिलशाद (28) बबलू के टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार रात वह अतरौली थाना क्षेत्र के महगवां में तेरहवीं संस्कार में गया था। दिलशाद सीढ़ी पर चढ़कर पर्दा खोल रहा था। इसी दौरान सीढ़ी में करंट आने से वह झटका लगने से नीचे गिर गया। साथी उसे आननफानन कोथावां सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने टेंट मालिक पर घटना के कई घंटे बीतने के बाद जानकारी देने व हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मृतक के परिवार में पत्नी लल्ली, एक बेटा व बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से सब्जी विक्रेता की जान गई
सांडी। थाना क्षेत्र के लहौरीपुरवा निवासी सब्जी विक्रेता रामसिंह (45) मोहल्ला नवाबगंज में रहता था। उसके घर में वायरिंग हो रही है। शुक्रवार देर रात बिजली आने पर रामसिंह फर्राटा पंखा उठाने गया। इसी दौरान कटे तार में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed