फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   labour death

दिल्ली में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
labour death
हरदोई। दिल्ली में मंगलवार को संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को साथी उसका शव लेकर गांव आए। परिजनों ने लेेनदेन के चलते कुछ लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी अजीत (25) पुत्र प्रमोद तीन भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी रूबी के अलावा एक बेटा नैतिक है। वह कई वर्षों से गांव निवासी आशीष, अवनीश, जितेंद्र के साथ दिल्ली में निजी कंपनी में मजदूरी करता था। पिता प्रमोद ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में अजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बुधवार को साथी शव लेकर गांव आए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने लेनदेन के चलते अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि दिल्ली में मौत हुई है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed