{"_id":"66e5c5752189574cbc065b94","slug":"laborer-who-went-to-take-bath-drowned-in-pond-dead-body-found-after-four-hours-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119728-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहाने गया मजदूर तालाब में डूबा, चार घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहाने गया मजदूर तालाब में डूबा, चार घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में तालाब में नहाने गया युवक डूब गया। ग्रामीणों व गोताखोरों ने पुलिस की मौजूदगी में लगभग चार घंटे बाद युवक का शव बरामद किया।
तेरवा निवासी राधे का पुत्र चेतराम (18) मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर वह गांव के दक्षिण पश्चिम स्थित बील तालाब में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख गांव के बहादुर, संतोष, गोविंद उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए।
तालाब की गहराई अधिक होने के कारण यह लोग चेतराम का सुराग नहीं लगा सके। दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक गोताखोरों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि चेतराम का शव लगभग चार घंटे बाद तालाब से बरामद कर लिया गया है।