{"_id":"69e50eba07af5be0340545f9","slug":"laborer-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-an-uncontrolled-truck-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148307-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो- 15- सचिन। फाइल फोटो
हरदोई। लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी कछौना ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरावल निवासी सचिन (25) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता बाबूलाल ने बताया कि शनिवार शाम सचिन संडीला से मजदूरी करने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर गोल्डन ढाबे के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर से सचिन उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न पहने होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू और दो मासूम बेटों को छोड़ गया है। कछौना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।