{"_id":"69f4e4ff9109ad7b180b5a63","slug":"laborer-electrocuted-to-death-after-touching-steel-rod-near-ht-line-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149001-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन
फोटो- 17- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक सुमित के परिजन। संवाद
फोटो-18- सुमित। फाइल फोटो
- शहर कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा में शुक्रवार सुबह एचटी लाइन में सरिया छूने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हरियावां थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी सुमित पाल (26) मजदूरी करता था। सुमित के भाई दिलाराम राजमिस्त्री हैं। दिलाराम के साथ ही सुमित मजदूरी करता था। दिलाराम ने बताया कि इन दिनों वह लोग बनियानीपुरवा में एक मकान का निर्माण कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह यहीं सुमित दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए सरिया उठाकर ले जा रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। इसके कारण सुमित को करंट लग गया। मौके पर मौजूद भाई व अन्य लोगों ने लकड़ी से सरिया और तार अलग किया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में सुमित को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भाई ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी बिटाना और डेढ़ साल की बेटी गौरी है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन अगर कोई शिकायत देंगे तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।