{"_id":"69b2f6c85e9d630e8f00b5a0","slug":"lab-technician-asked-for-explanation-for-charging-for-tests-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146265-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जांचों का शुल्क लेने पर लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जांचों का शुल्क लेने पर लैब टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण तलब
हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली का मामला अब तूल पकड़ चुका है। अमर उजाला के बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बीते दिनों सीएचसी परिसर स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की लैब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में कोई अन्य व्यक्ति कथित तौर पर मरीजों से निशुल्क होने वाली जांचों के बदले रुपयों की मांग करते और लेते हुए दिखाई दे रहा है। सरकारी लैब में खुलेआम हो रही इस वसूली से स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवालिया निशान लग रहे थे। इसी मामले में बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने ‘सीएचसी पर जांच के लिए वसूले जा रहे रुपये’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने तत्काल प्रभाव से लैब टेक्नीशियन नीतीश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अधीक्षक ने कहा कि यदि जवाब संतोषजनक न हुआ तो कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन समेत अन्य कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।