फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kotwali building built on the land of Munsif Court, Bulldozer run on women helpdesk

Hardoi News: मुंसिफ कोर्ट की भूमि पर बने कोतवाली भवन, महिला हेल्पडेस्क पर चला बुलडोजर

Thu, 24 Aug 2023 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kotwali building built on the land of Munsif Court, Bulldozer run on women helpdesk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। मुंसिफ कोर्ट की भूमि पर अतिक्रमण कर बनवाए गए कोतवाली भवन, महिला हेल्पडेस्क व मुख्य गेट पर गुरुवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पर मुंसिफ कोर्ट की जमीन को खाली कराया गया।
राजस्व अभिलेखों में दर्ज मुंसिफ कोर्ट की जमीन की नाप करने पर कोतवाली का गेट, महिला हेल्पडेस्क, कोतवाल का आवास, कार्यालय का आधा भाग बना मिला। मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर अतिक्रमण के संबंध में हाईकोट में वाद दायर किया गया है। इसी पर हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटवाए जाने का आदेश दिया है। कोतवाली के साथ ही मुंसिफ कोर्ट की जमीन पर अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ हेमंत उपाध्याय, तहसीलदार नरेंद्र कुमार और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से कोतवाली भवन, गेट और महिला हेल्पडेस्क आदि को तोड़वाया गया। पूर्व की ओर बने कोतवाली के गेट ढहवाया गया है। इससे पूर्व मुंसिफ कोर्ट की बीस मीटर लंबी जमीन से पुलिस का कब्जा हटाने में हीला-हवाली करती रही लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को कोर्ट की जमीन से कब्जा हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed