{"_id":"57c32ce14f1c1b4114d4f2f0","slug":"kotwal-four-six-thanedaron-change-vertical","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोतवाल, छह थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोतवाल, छह थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी उमेश कुमार सिंह ने कई कोतवाल व थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। शहर व देहात कोतवाल भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाल विनय गौतम को लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर पिहानी में तैनात रहे परशुराम सिंह को शहर कोतवाल बनाया गया है। देहात कोतवाल धर्मेश शाही को पिहानी कोतवाली का चार्ज दिया गया है, जबकि मल्लावां कोतवाल सुजीत दुबे को देहात कोतवाली की कमान सौंपी गई है। कासिमपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप को टड़ियावां थाने का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली में तैनात एसएसई ब्रजेश सिंह को कासिमपुर थाने का जिम्मा दिया गया है। टड़ियावां के थाना प्रभारी हेमंत राव को बेहटा गोकुल का थाना प्रभारी बनाया गया है। बेहटा गोकुल थाना प्रभारी ब्रजेश त्रिपाठी को लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी माधौगंज रहे संतोष कुमार को शाहाबाद कोतवाली में एसएसआई की तौर पर नई तैनाती दी गई है। पिहानी कस्बा के चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह को एसपी ने माधौगंज थाने का इंचार्ज नामित किया है।
विज्ञापन