फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kirtiapur defeated Khairuddinpur by six wickets to win the final

किर्तियापुर ने छ: विकेट से खैरूद्दीनपुर को हराकर जीता फाइनल

Thu, 24 Dec 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Kirtiapur defeated Khairuddinpur by six wickets to win the final
Kirtiapur defeated Khairuddinpur by six wickets to win the final - फोटो : HARDOI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरपालपुर। खैरुद्दीनपुर में चल रहे रानी साहिब कटियारी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को किर्तियापुर और खैरुद्दीनपुर के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें किर्तियापुर की टीम ने खैरूद्दीनपुर की टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया।

खैरुद्दीनपुर की टीम के कप्तान सिपान तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में किर्तियापुर टीम के कप्तान रामानंद अग्निहोत्री की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच किर्तियापुर के अनुज को घोषित किया गया। किर्तियापुर की टीम की ओर से अनुज ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर 20 गेंदों में 32 रन बनाये। अनुज को मैन आफ द मैच की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैन आफ द टूर्नामेंट हिमांशु त्रिवेदी को घोषित किया गया। इस दौरान भरखनी ब्लॉक के लेखाकार सुनील यादव, विपुल सिंह, रामकरन सिंह, शिवशंकर यादव, बाबा यादव, रामसिंह यादव, रघुवीर सिंह, आयोजक सोनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed