{"_id":"5dadf2318ebc3e01702d299d","slug":"kirana-godown-caught-fire-due-to-short-circuit-hardoi-news-knp521218540","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से किराना गोदाम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर के मोहल्ला मलकंठ निवासी थोक व्यापारी के घर पर स्थित किराना गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। व्यवसायी ने 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
मोहल्ला मलकंठ निवासी आशुतोष कुमार घर से ही किराना का थोक व्यापार करते हैं। आशुतोष ने घर के एक हिस्से में गोदाम बनाया है। रविवार को आशुतोष परिवार के साथ कानपुर निवासी रिश्तेदार के घर गया था।
सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो आशुतोष के साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने गोदाम का दरवाजा तोड़ लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। आशुतोष परिवार के साथ वापस आ गए। आशुतोष ने बताया कि आग लगने से दुकान मेें रखे स्नैक्स, बिस्कुट, मसाला व अन्य सामान समेत लगभग 15 लाख रुपये का माल राख हो गया। उसने शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।