फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Killing of ex-chief by hitting him with a brick

Hardoi Crime: ईंट से सि कूंचकर पूर्व प्रधान की हत्या, बेटे की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Killing of ex-chief by hitting him with a brick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के मल्लावां में मुर्गा फार्म की रखवाली कर रहे पूर्व प्रधान की शनिवार रात ईंट से सिर कूंचकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। रविवार को एसपी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूर्व प्रधान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव करवा निवासी पूर्व प्रधान रामआसरे (55) का करवा पूरनमऊ रोड पर कल्याणी नदी के पास दुकानें हैं। वहीं पर मुर्गा फार्म हाउस है। शनिवार की शाम घर से खाना खाने के बाद मुर्गा फार्म हाउस पर रखवाली करने गए थे। देर रात में अज्ञात हमलावरों ने ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान का खून से सना शव चारपाई के नीचे देखा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी नृपेंद्र सिंह और कोतवाल शेषनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और जांच। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पूर्व प्रधान के पुत्र ओमेंद्र उर्फ सोनू ने गांव के विपिन, माधुरी, नीलम, शिव सिंह व रामविलास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed