फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kids ramp walk add sparkle to hardoi mela mahotsava

किड्स रैम्प शो में नन्हे मुन्नों ने बिखेरे जलवे

Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
kids ramp walk add sparkle to hardoi mela mahotsava
नुमाइश मैदान में चल रहे हरदोई मेला महोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार को किड्स रैंप शो में नन्हे मुन्नों ने जलवा बिखेरा। कपल शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

शफी खान के संयोजन में किड्स रैंप शो का आयोजन किया गया। बच्चे जब मंच पर उतरे तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। अवनी गुप्ता, योग श्रीवास्तव, अंजन्य प्रताप सिंह व स्वस्तिक चौरसिया की प्रस्तुति काफी सराही गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पीके वर्मा ने मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डा. एके श्रीवास्तव, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. शिवानी मिश्रा ने विभिन्न विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉग शो में राहुल द्विवेदी, शुभम चंदेल, अनुज सेठ, समीर सिंह आदि अपने डॉग के साथ रैंप पर उतरे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में रवि किशोर गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अमित वर्मा, मोहित त्रिपाठी, अभय शाह, अजीत शुक्ल, अभय सिंह, आयुषी रस्तोगी, मो. नईम, विशाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन बने मिस्टर हरदोई, सुरभि को चुना गया मिस हरदोई
मिस्टर हरदोई के रूप में अमन को व मिस हरदोई सुरभि मिश्रा को चुना गया। मिस्टर हरदोई के रनर अप सुशांत व मिस हरदोई की रनर अप अंशिका सिंह रहीं।
मिस्टर एवं मिस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में मिस उत्तर प्रदेश रहीं। संजना मिश्रा ने अपना कुशल निर्णय प्रदान किया। बेस्ट कपल शो भी आकर्षण का केेंद्र रहा।
हास्य कवि सम्मेलन आज
शहर के नुमाइश मैदान मे चल रहे दस दिवसीय हरदोई मेला महोत्सव में 28 को जमकर ठहाके लगेंगे। संयोजक अजीत शुक्ल ने बताया कि 28 को दोपहर तीन बजे से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कानपुर से व्यंग्यकार केके अग्निहोत्री, बाराबंकी से ओज कवि विनय शुक्ल, रामनगर से हास्य रस के दमदार कवि विकास बौखल, लखनऊ से कवि युद्ध फेम व्याख्या मिश्रा, वाराणसी से श्रृंगार कवि दुर्गेश दुबे, लखनऊ से ओज कवि अतुल बाजपेई, रुद्रपुर उत्तराखंड से हास्य कवि जयंत शाह, हरदोई से डॉ. राघवेंद्र मिश्र व अक्षरा मिश्रा कव्यपाठ करेंगे।

अब तो वर्ष भर रहेगा मेले का इंतजार-शुभम
शहर निवासी शुभम का कहना है कि हरदोई मेला महोत्सव में प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिला है। जिसके बाद अगले वर्ष सभी को फिर से इस मेले का इंतजार रहेगा।
अच्छा लगा, कुछ तो बेहतर हुआ-आशू
शहर निवासी आशू गुप्ता का कहना है कि काफी अच्छा लगा कि हरदोई मेला महोत्सव में कुछ तो बेहतर हुआ। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।
साल में दो बार होने चाहिए आयोजन-प्रियांशी
शहर निवासी प्रियांशी का कहना है कि खेल, नृत्य व गायन प्रतिभाओं को महोत्सव के रूप में एक मंच प्राप्त हुआ है। वर्ष में यह दो बार आयोजन होना चाहिए।
डॉग शो मेरा पसंदीदा कार्यक्रम-तान्या
शहर निवासी तान्या रस्तोगी का कहना है कि हरदोई मेला महोत्सव में पिछले वर्ष भी डॉग शो आयोजित हुआ था। इस वर्ष भी इसका आयोजन हुआ है जोकि उनका पसंदीदा कार्यक्रम है। इस शो को वह ही नहीं बल्कि काफी लोग बड़ी तल्लीनता से देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed