{"_id":"5818df664f1c1bc1324367b6","slug":"kidnapping-dramatically-morning-night-seizures","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटकीय ढंग से सुबह अपहरण, रात को बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटकीय ढंग से सुबह अपहरण, रात को बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बेहोशी के हालत में सीएचसी लाया गया युवक निजामुद्दीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। अपहरण के एक नाटकीय घटनाक्रम में कुछ बोलेरो सवारों द्वारा सोमवार को कस्बे के युवक को उठाए जाने और फिर शाम को बरामदगी की खबर चर्चा में रही। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक पवन त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में युवक के बयानों में भिन्नता से अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मिश्राना (बंजारी सराय) निवासी सभासद गुडडू शाह के भाई निजामुद्दीन सब स्टेशन के पास आलू का कारोबार करता है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे कुछ बोलेरो सवार लोग निजामुद्दीन को जबरदस्ती उठा ले गए।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आसपास के थानों को सतर्क कर दिया। कथित रूप से अपहृत निजामुद्दीन का शाम तक कोई पता नहीं चला। इस बीच कस्बे से पांच किमी की दूरी पर स्थित कुइयां गांव के पास हरदोई रोड किनारे किसी युवक के बेहोशी में पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने निजामुद्दीन के रूप में शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को सीएचसी में भर्ती करवाया। रात में बोल पाने की स्थिति में न होने के कारण उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार सुबह एसओजी व स्थानीय पुलिस ने पूछताछ शुरू की लेकिन कोई खास नतीजा सामने नहीं आया। कोतवाल ने बताया कि घटना सही भी हो सकती है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है। पूछताछ में ऐसा लगा कि युवक कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा है। अभी पूछताछ जारी है। पूरी जानकारी के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा सकेगा।