फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kidnapped teacher and demanded ransom of Rs 30 lakh

Hardoi News: शिक्षक का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती

Wed, 14 Feb 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 14 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teacher and demanded ransom of Rs 30 lakh
सांडी (हरदोई)। संदिग्ध हालात में सोमवार रात प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक शिक्षक लापता हो गए। रात करीब 12 बजे उनकी मां के पास 30 लाख रुपये फिरौती की कॉल पहुंची, तो खलबली मच गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में रात भर पुलिस शिक्षक की तलाश करती रही। मंगलवार सुबह शिक्षक एक बाग में पड़े मिले, जबकि उनकी बाइक भौराजपुर मार्ग पर मिली। पुलिस मामले में शिक्षक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी हर्षित शर्मा उर्फ लकी (31) संविलियन विद्यालय महितापुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनकी बहन समीक्षा शर्मा ने सोमवार देर रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात आठ बजे हर्षित बाइक से घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं आए। हर्षित के मोबाइल से रात में 12 बजे उनकी मां के पास किसी की कॉल आई और 30 लाख रुपये की फिरौती लकी को छोड़ने के एवज में मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात लकी की बाइक पुलिस को भौराजपुर मार्ग पर पड़ी मिली। मंगलवार सुबह एसपी केसी गोस्वामी ने परिजनों से जानकारी ली। बाइक मिलने के स्थान का जायजा भी लिया।

उधर, सुबह लगभग 9.30 बजे लकी ने ही परिजनों को फोन कर लाहौरी पुरवा के निकट एक बाग में पड़े होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर रस्सी से लकी के हाथ-पैर बंधे मिले। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी लकी को साथ लेकर चले गए। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में अपहरण जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।







शिक्षक पर है 33 लाख का कर्ज, बदलते रहे बयान



सहायक अध्यापक हर्षित शर्मा उर्फ लकी के सकुशल मिल जाने के बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस कई बिंदुओं पर अटकी है। दरअसल पुलिस को विवेचना में कई ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं जिनसे पुलिस मान रही कि अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि योजना के तहत पूरा खेल रचा गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार बताते हैं कि हर्षित शर्मा की सांडी में एक हॉर्डवेयर की दुकान भी है। पूर्व में हर्षित ब्याज पर रुपये देने का कारोबार गुपचुप ढंग से करते थे। बाद में दूसरों से कर्ज लेकर भी ब्याज पर रुपये देना शुरू कर दिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि लकी पर 33 लाख रुपये का कर्ज है। इसके अलावा लकी के नशे का आदी होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पूछताछ के दौरान लकी ने पुलिस को बताया कि बाइक से आठ बजे वह भौराजपुर स्थित एक मुर्गा फॉर्म गए थे। मुर्गा फॉर्म पहुंची पुलिस को यहां शराब की खाली बोतलें और पाउच भी मिले हैं। पुलिस ने जब लकी से पूछताछ शुरू की तो हर पल वह बयान बदलते रहे। यही वजह है कि पुलिस अभी उलझी हुई है।








यह बताई वारदात की कहानी

पुलिस को लकी ने बताया कि रात में आठ बजे वह बाइक से घर से निकले थे। सांडी में बिलग्राम चुंगी पर एक परचून की दुकान पर मसाला खरीदा। इसके बाद भौराजपुर स्थित दोस्त के मुर्गा फार्म गए। देर रात मुर्गा फार्म से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में एक पिकअप ने ओवरटेक कर रोक लिया। पिकअप से एक आदमी उतरा और बाइक छीन ली और उन्हें पिकअप में बैठा दिया। कुछ दूर आगे चलकर उसने बाइक सड़क पर डाल दी और पिकअप पर बैठ गया। इसके बाद की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed