फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Khadra and Kakawahi gates will remain closed for track repairs.

Hardoi News: पटरियों की मरम्मत के लिए बंद रहेंगे खदरा और ककवाही फाटक

Tue, 23 Dec 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Khadra and Kakawahi gates will remain closed for track repairs.
हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे खदरा रेल फाटक और शाहजहांपुर रोड पर ककवाही रेल फाटक अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। रेल फाटकों से होकर जाने वाले मार्ग की रेल पटरियों की मरम्मत करने और स्लीपरों को बदलने का काम कराया जाएगा। इस वजह से रेल फाटक से होकर सड़क यातायात बंद रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। इससे राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

रेल यातायात को सुरक्षित बनाने और निर्बाध चालू रखने के लिए पटरियों की मरम्मत का काम निश्चित अवधि पर होता है। इमी क्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक दो रेल फाटकों पर रेल पटरियों की मरम्मत कराने का कार्य प्रस्तावित हुआ है। सीनियर सेक्शन अभियंता रेल पथ पवन शर्मा ने बताया कि पटरियों की मरम्मत के साथ ही उससे जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बताया कि मरम्मत के लिए समपार संख्या 277 सी खदरा फाटक को बुधवार 24 दिसंबर को सुबह सात बजे से शुक्रवार 26 दिसंबर की शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान फाटक से होकर जाने वाले सड़क वाहन समपार संख्या 278 बी मंगलीपुरवा फाटक से गुजारे जाएंगे। इसके अलावा समपार संख्या 282 सी ककवाही फाटक भी बुधवार सुबह सात बजे से अगले चार दिन शनिवार 27 दिसंबर की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। सड़क वाहनों के निकलने के लिए समपार संख्या 281 सी कोर्रिया फाटक और समपार संख्या 283 टी कौढ़ा फाटक खुले रहेंगे। हालांकि, इन फाटकों से होकर जाने वाले मार्ग वैकल्पिक हैं फिर भी राहगीरों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed