फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   kdnapped student found at road

बाराबंकी से अपहृत छात्र बंधा पड़ा मिला

Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
kdnapped  student found at road
कछौना (हरदोई)। बाराबंकी से अपहृत छात्र बुधवार दोपहर बघौली थाना क्षेत्र में ग्राम लोधी के निकट सड़क किनारे तालाबनुमा सूखे गड्ढे में रस्सियों से बंधा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने उसे सीएचसी कछौना में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बाराबंकी के ग्राम महादेवा पांडेयपुर निवासी शिवम यादव (17) पुत्र सिपाहीलाल यादव एक वर्ष से अपने फूफा कृपा शंकर यादव निवासी बंजरिया जनपद बाराबंकी के पास रहकर पढ़ाई करता है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है। शिवम ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह कोचिंग के लिए निकला था। रास्ते में ही वैन से उतरे व्यक्ति ने उसके सिर पर वार कर दिया और वैन में घसीट लिया। इसके बाद उसे कुछ पता ही नहीं चला। बुधवार दोपहर वह रस्सियों से बंधा हरदोई लखनऊ मार्ग पर गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बघौली सीओ उमा शंकर सिंह, बघौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे।। किशोर को एंबुलेंस से सीएचसी कछौना भेजा गया। सीओ उमा शंकर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी शिवम के परिजनों को दे दी गई है। भाई सत्यम ने बताया है कि उन लोगों ने गुमशुदगी की जानकारी मंगलवार को ही बाराबंकी में दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष अक्टूबर में भी हुआ था अपहरण
सूत्रों के अनुसार शिवम यादव का अपहरण गत वर्ष आठ अक्टूबर को भी हुआ था। तब वह तीन दिन बाद वनवसा में बंधा मिला था। उस मामले में भी कोई ठोस जानकारी तक परिजन नहीं पहुंच पाए थे। ाटना के बाद से ही शिवम को उसके परिजनों ने फूफा कृपा शंकर यादव के घर पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed