{"_id":"7bcb05630bc02079e2aacafed0dadcdc","slug":"kcuna-and-expose-events-mallawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना और मल्लावां की घटनाओं का पर्दाफाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछौना और मल्लावां की घटनाओं का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 08 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की दो सनसनीखेज घटनाओं को पुलिस ने गुरुवार को
विज्ञापन
खुलासा किया। पुलिस ने मल्लावां में दुष्कर्म कर बालिका के हत्या के आरोपी
दबोच लिया। कछौना में बहनोई की हत्या के आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है।
पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की 9 वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया था। शव दो मई को बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
बताया कि जांच में पता चला कि गांव का नन्हकू बालिका के घर आता-जाता था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि युवक बालिका को अपने साथ गांव के बाहर झोपड़ी में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
बालिका ने शोर मचाना चाहा तो उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर दो हजार का ईनाम घोषित किया था। यह इनाम पुलिस टीम को दिया जायेगा।
एक अन्य घटना का खुलासा करतेे हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम बहदीन में गुड्डू पुत्र रामचरन निवासी अरसलिया भूड़ थाना बेनीगंज की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी छोटी ने अपने भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच में पाया गया कि आरोपी कल्लू का पुत्र रामजी गुड्डू के घर रहता था। जहां उसकी मौत हो गई। इस पर कल्लू के पिता ने गुड्डू के विरुद्ध 21 नवंबर 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस कारण गुड्डू जेल में था। 2 मई को जमानत पर रिहा हुआ था।
चार मई को वह अपनी ससुराल बहदिन गया था। वहां उसकी कल्लू ने हत्या कर दी। पुलिस कल्लू की तलाश कर रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया। दोनों घटनाओं के खुलासे पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने टीम की सराहना की।
इस मौके पर एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद, थाना प्रभारी मल्लावां श्याम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष कछौना आरपी सोनकर व पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे।