फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kazmi tested reality of education campaign

काजमी ने परखी शिक्षा अभियान की हकीकत

Tue, 03 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kazmi tested reality of education campaign

जामिया मिलिया विवि दिल्ली के प्रोफेसर डा. एमएच

विज्ञापन
काजमी ने सोमवार को संडीला व बेहंदर विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में चल रहे सर्व शिक्षा अभियान का जायजा लिया। उन्होंने मिड-डे मील तथा शैक्षिक स्तर की गुणवत्ता देखी। 

डा. काजमी ने खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा के साथ बेहंदर क्षेत्र के कई प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जाकर पड़ताल की। उसके बाद उन्हाेंने संडीला ब्लाक के कई स्कूलों में जाकर जायजा लिया। डा. काजमी यहां पर भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग के निर्देश पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर तथा उसमें लागू योजनाओं की गुणवत्ता की जांच पड़ताल करने आए।

उन्हाेंने विद्यालयों में शिक्षा का स्तर कैसा है, बच्चों की उपस्थिति कै सी है, शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति कैसी है आदि की जानकारी हासिल की। स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल आदि का भी जायजा लिया। स्कूलों के शौचालयों की सफाई ठीक न पाने पर टीचरों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed