{"_id":"62e41ca8199b365a9928d398","slug":"kawadiye-protest-due-to-water-logging-hardoi-news-knp710176396","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईभ् : सड़क पर गंदा पानी देख कांवड़ियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईभ् : सड़क पर गंदा पानी देख कांवड़ियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कटरा बिल्हौर हाईवे पर काजीटोला के पास तालाब का गंदा पानी सड़क पर डालते देखकर वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल व ईओ ने सड़क धुलवाकर कांवड़ियों को रवाना किया।
कानपुर देहात के सिकंदरा से कांवड़ियों का जत्था मेहंदीघाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाईवे पर काजीटोला के पास तालाब का गंदा पानी नगर पालिका कर्मी पंप सेट निकलवा रहे रहे थे। कांवड़ियों के जत्थे ने पंप सेट बंद करने की बात कही लेकिन पालिका कर्मी तैयार नहीं हुए। इससे नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर कोतवाल सुनील सिंह और ईओ मुकेश निगम मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया। अफसरों ने कर्मियों से सड़क की धुलाई कराई इसी दौरान बारिश भी हो गई। सड़क की गंदगी साफ होने के बाद कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान करीब 20 मिनट जाम लगा रहा। ईओ ने बताया कि काजीटोला तालाब में पानी भरा रहता है। जो बारिश होने से आसपास के घरों में भर जाता है। इसी के कारण तालाब का पानी पंप सेट से दूसरे तालाब में निकाला जा रहा था।