{"_id":"57b9f0ae4f1c1b8c63d4f2ce","slug":"katra-highway-was-closed-for-four-hours-bilhaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रहा कटरा बिल्हौर हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रहा कटरा बिल्हौर हाईवे
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। माधौगंज क्रासिंग पर रविवार सुबह मालगाड़ी के वैगन की कपलिंग पर टूटने से कटरा-बिल्हौर हाईवे पर करीब चार घंटे आवागमन ठप रहा। क्रासिंग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। गेटमैन की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मकैनिक बुलाकर नई कपलिंग लगवाई। मालगाड़ी रवाना होने के करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्थित हो पाया।
विज्ञापन
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर माधौगंज में 66 बी रेलवे क्रासिंग है। रविवार सुबह करीब छह बजे कानपुर की तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। गेटमैन शिवकुमार ने 5:45 बजे फाटक बंद किया। क्रासिंग से मालगाड़ी गुजरते समय बीच के एक वैगन की कपलिंग टूट गई। इससे इंजन और कुछ वैगन निकल गए बाकी क्रासिंग के पास ही रुक गए। गार्ड ने वायरलेस से मालगाड़ी के चालक को सूचना दी। इस पर चालक ने मालगाड़ी को रोका।
विज्ञापन
इसके बाद चालक व गेटमैन ने उच्चाधिकारियाें को सूचना दी। बीच क्रासिंग पर मालगाड़ी के वैगन खड़े होने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ लगभग दो-दो किलोमीटर दूरी तक चार पहिया वाहनोें की लाइन लग गई। कुछ वाहन सदरपुर से पड़रा लखनपुर रोड से होकर निकल गए। साइकिल सवार और लोकल बाइक सवार दूसरे रास्तों से बनी अस्थाई क्रासिंग से निकलते रहे। करीब सवा घंटे बाद अधिकारी और बालामऊ से तकनीशियन मौके पर पहुंचे। उन्होंने नई कपलिंग लगाकर 9:45 बजे मिनट पर मालगाड़ी को रवाना कराया। करीब चार घंटे बाद क्रासिंग का फाटक खुला। वाहनों की लंबे लाइनों के कारण क्रासिंग खुलने के बाद लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
कई गाड़ियां रोकी गईं
मालगाड़ी के डिब्बों की कपलिंग बदले जाने तक अप व डाउन लाइन की ट्रेनों को पीछे ही रोक दिया गया। इस दौरान जिससे बालामऊ से कानपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी तीन घंटे देरी से माधौगंज स्टेशन पर पहुंची। कानपुर से बालामऊ को जाने वाली गाड़ी मल्लावां स्टेशन पर तीन घंटे रुकी रही।