फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kartik Purnima: Devotees take a holy dip in the rivers at the ghats

कार्तिक पूर्णिमा : घाटों पर नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 05 Nov 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees take a holy dip in the rivers at the ghats
फोटो 10: बेरियाघाट पर मां गंगा की आरती करते काशी से आए पुजारी। स्रोत : सूचना विभाग
मल्लावां/बिलग्राम/हरपालपुर/पिहानी/सांडी। कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर नदियों में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा, रामगंगा, गोमती नदी में डुबकी लगाने के साथ ही घाटों पर पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने नदियों की बालू से पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया। भगवान शिव और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को भोर पहर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। हर-हर गंगे, जय गंगा मइया और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा नदी में दीपदान किया। मल्लावां के बेरिया घाट पर पांच दिवसीय कल्पवास में श्रद्धालुओं ने श्रीराम चरित मानस पाठ किए। भगवान शिव और मां गंगा का पूजन-अर्चन और आरती की। राजकीय मेले में मंगलवार की शाम को भव्य आरती की शुरुआत विधायक आशीष सिंह आशू ने बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सवाजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, अवध क्षेत्र के युवा मोर्चा के महामंत्री निखिल मणि तिवारी, डीएम अनुनय झा, एसपी अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से की। मां गंगा की आरती काशी-बनारस से आए आचार्यों ने कराई।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम एन राम, सीओ रवि प्रकाश सिंह, कोतवाल शिवाकांत पांडेय, नहर विभाग के जेई अमित श्रीवास्तव समेत अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, घाट पर सपा नेता बृजेश वर्मा टिल्लू की तरफ से गंगा आरती में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचारण से मां गंगा का पूजन किया। आरती की शुरूआत सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पूर्व एमएलसी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने की। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने भी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर पूजन-अर्चन किया। बच्चाें ने मेले में झूले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम के पौराणिक और पावन राजघाट पर मंगलवार की शाम से ही श्रद्धालु आने लगे थे। करीब एक किलोमीटर पैदल सफर तय कर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। राजघाट पर जिले के साथ ही सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर आदि जनपदों के श्रद्धालु आए। राजघाट पर मंगलवार शाम मां गंगा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, डीसीबी चेयरमैन अशोक सिंह, भाजपा नेता पीके वर्मा, राहुल, कौशलेंद्र सिंह आदि ने आरती की।
हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र के चियासर, गौरी फरहन्ना और तेरा पुरसौली गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना की। स्नान-दान कर पुण्य कमाया।
पिहानी के गोमती नदी के मढ़िया, कुल्हा और जतनगंज घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। जतनगंज पुल के पास हरदोई समेत सीतापुर व लखीमपुर के श्रद्धालु भी आए। स्नान के बाद मंदिरों व सिद्ध बाबा स्थान पर पूजन-अर्चन किया। सांडी के आदमपुर गांव स्थिति ब्रह्मवृत में मेला लगा। मान्यता है कि वहां पर एक ऐसा कुआं है जिसका संबंध नैमिषधाम से है। मेला में क्षेत्रीय गांव के लोगों ने खरीदारी की। तेरापुरसौली गंगा घाट पर जिला गंगा समिति की तरफ से गंगा उत्सव मनाया गया।

शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम हुए। मां गंगा की आरती और दीपदान किया गया। गंगादूतों और सेवकों ने 1,100 दीप से गंगा उत्सव-2025 लिखकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा, प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रत्युष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। गंगा आरती और दीपदान के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, नमामि गंगे के जिला संयोजक सुभाष पांडेय, गंगादूत, गंगा प्रहरी और गंगा सेवक मौजूद रहे। गंगा आरती का संचालन ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के कैलाश चंद्र, भवानी प्रसाद शर्मा, प्रियांशु अवस्थी ने किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed