{"_id":"69b1b5a7a9e4d3d47d0b01be","slug":"kanpur-car-driver-hanged-a-restaurant-owner-from-gate-and-dragged-him-80-meters-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कार सवार ने रेस्टोरेंट संचालक को गेट पर लटकाकर 80 मीटर घसीटासीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कार सवार ने रेस्टोरेंट संचालक को गेट पर लटकाकर 80 मीटर घसीटासीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
सार
गुजैनी थानाक्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आदर्श सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजैनी थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहे युवक को कार सवार ने मारपीट कर कुचलने की कोशिश की। आरोपी ने उसे कार के गेट पर लटकाकर करीब 80 मीटर तक घसीटा। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेस्टोरेंट संचालक ने आरोपियों के खिलाफ गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बर्रा-8 रामगोपाल चौराहा निवासी रंजीत सिंह के अनुसार बेटा आदर्श कुमार इलाके में रेस्टोरेंट चलाता है। आरोप है कि 10 और 11 मार्च की रात करीब 12 बजे के बाद आदर्श रेस्टोरेंट बंद कर बाहर निकला था। पहले से वहां खड़े जरौली फेस-2 निवासी यशू कुमार ने उसे अपनी कार (एक्सयूवी-700) के पास बुलाया और गाली-गलौज करते हुए आदर्श से रुपये की मांग की। विरोध पर पीटते हुए जेब में हाथ डालकर रुपये निकालने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी ने आदर्श का कॉलर पकड़कर कार को आगे बढ़ा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आदर्श करीब 70 से 80 मीटर तक घिसटता चला गया। शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी मदद के लिए दौड़े तो आरोपी आदर्श को घायल अवस्था में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जबरन वसूली, जानबूझकर चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार को बरामद कर कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन