फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kamini get 60 percent votes

60 फीसदी वोट पाकर 70 सीटों में नंबर वन रहीं कामिनी

Thu, 05 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kamini get 60 percent votes

जिले की पहला नागरिक होने का गौरव रखने वाली निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में भी एक रिकार्ड बनाकर खुद को नंबर वन करने का गौरव हासिल कर लिया है। जिले की 70 सीटों पर हुए निर्वाचन में उन्हें सर्वाधिक 60 फीसदी से अधिक वोट मिलने के कारण वह सभी जीते प्रत्याशियों की सूची में नंबर वन पर नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


कामिनी अग्रवाल से पूर्व उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल सुरसा पंचम से निर्विरोध निर्वाचित होकर अपने आप को विशेष साबित कर चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य के चार चरणों में हुए मतदान में दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था तो 70 सीटों पर मतदान कराया गया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान टड़ियावां चतुर्थ की सीट को छोड़ दें तो 70 फीसदी से अधिक कहीं भी मतदान नहीं हुआ। शेष सीटों पर प्रत्याशियों को 55 फीसदी तक वोट मिले हैं। टड़ियावां प्रथम पर से जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल को 67 प्रतिशत में 60.54 फीसदी वोट मिले। उन्हें 14 हजार 671 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह टड़ियावंा द्वितीय पर ज्योति को 35.76, तृतीय पर अजरा को 15.76, चतुर्थ पर पूनम को 10, हरियावां प्रथम पर नीलम को 21, द्वितीय पर राजीव कुमार सिंह को 32, तृतीय पर शशि कुमारी को 25, पिहानी प्रथम पर सोनू भारती को 20, द्वितीय पर प्रमोद कुमार को 22, तृतीय पर दिलीप कुमार मिश्रा को 19, चतुर्थ पर अनीता को 18.41, टोडरपुर प्रथम पर विद्या सागर को 16.29, टोडरपुर द्वितीय पर मुनेश्वर बक्स सिंह को 31.22, टोडरपुर तृतीय पर गीता को 18 फीसदी वोट मिला है।

अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की ऐसी ही स्थित रही है। इसी तरह टड़ियावां प्रथम के बाद कोथावंा तृतीय पर संदीप कुमार वर्मा को 55 फीसदी वोट मिला है। सुरसा प्रथम सीट पर पहले तो कई लोगों ने दावा किया। बाद में मीरा को छोड़कर सभी ने नाम वापसी ले लिए।


यहां मीरा गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के चलते लोग इन्हें संभावित दावेदार की नजरों से देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed