फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kalam organizations last salute

कलाम को संगठनों का आखिरी सलाम

Wed, 29 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 29 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की आकस्मिक

विज्ञापन
मौत की खबर आते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय शोक घोषित होते ही कलक्ट्रेट समेत सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया। वहीं अलग अलग स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमेें वक्ताओं ने कहा कि वह राष्ट्र रत्न व युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।

उनकी अभिलाषा थी कि भारत विकसित देशों की पंक्ति में अलग स्थान पर दिखे। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पालिका कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सभासद सुशील वर्मा, ज्योति प्रकाश सिन्हा, रजत मिश्रा, शोभित सिंह के अलावा कर्मियों में नौबहार सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरधीश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, रमाशंकर श्रीवास्तव, विद्याभूषण सिंह, आदि ने शोक जताया।

उधर, शहीद स्मारक पर हुई शोकसभा में सीओ बघौली तारकेश्वर पांडेय, कोतवाल नागेश मिश्र, प्रीतेश दीक्षित, दीपू कपूर, सचिन मिश्रा, प्रशांत बाजपेयी, जीतेश दीक्षित, मुकुल सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। उधर, भाजपा गौवंश विकास प्रकोष्ठ ने प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

क्षेत्रीय सह संयोजक सुनील शुक्ला के निर्देशन में पदाधिकारी कलक्ट्रेट तो पहुंचे, पर ज्ञापन नहीं दिया और मौन धारण कर शोक जताया। इस मौके पर डा. अवधेश, सलिल दीक्षित, अमन मिश्रा, दुर्गेश पांडेय, यज्ञ प्रकाश मिश्र, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह बाबा आदि मौजूद थे।

उधर, सदर अंजुमन इस्लामियां मो. खालिद अहमद की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकी घटना की भी निंदा की गई। इस मौके पर फर्रूख राशिद, सरताज, जनरल सेक्रेटरी हफीज अहमद खां, इंतजार हुसैन, ईराकी बख्तियार, मो. जावेद सिद्दीकी व आसिफ इकबाल मौजूद थे।

उधर, प्रगति नगर स्थित सरस्वती बाल गोपाल विद्यालय में प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर ने शोक जताया। इस मौके पर दीपिका अवस्थी, जूली पांडेय, गीता राठौर, सुमन भटनागर आदि मौजूद थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला के निर्देशन में शोक सभा हुई।

इस मौके पर प्रमोद चंदेल, सुधा तिवारी, सरोज चंदेल, सुख सागर मिश्र मधुर, हरिओम त्रिपाठी आदि मौजूद थे। लेखपाल संघ द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। संघ जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र, राजीव कुमार, फीरंग लाल, महेश चंद्र श्रीवास्तव, सोमेश शुक्ला आदि मौजूद थे।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, हरिश्चंद्र भार्गव आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह, रूबी, सुधा, नंदिनी, दिव्या, निशा, नैना व गीता आदि मौजूद थे।

लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद मिश्रा समेत कई टीचर मौजूद थे। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शराफत अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान ने शोक जताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की।

इस मौके पर रामेश्वर प्रसाद, सत्यबोध प्रकाश, डा. राजीव सिंह, सनी सिंह, सत्यम सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद थे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजपेयी, महामंत्री कमलेश पांडे ने भी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में गहरा दुख दिखा।

संडीला तहसील मेें तहसीलदार आशाराम वर्मा ने अफसरों, कर्मियों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ता संघ भवन में संघ अध्यक्ष दिनेश दीक्षित व मंत्री मोहम्मद सुफियान ने शोक सभा का आयोजन कर दुख जताया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजहर अली, नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, लक्ष्य करियर एकेडमी, महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में भी शोकसभाओं का आयोजन किया गया।

बेनीगंज में भाजपा नेता अरविंद शुक्ला के आवास पर आयोजित शोक सभा में रिंकू तिवारी, रणंज्य सिंह, अनिल कुमार, देवसेन अवस्थी आदि मौजूद थे। माधौगंज स्थित रूइया स्मारक पर अभय शंकर गौड़, अशोक सिंह, मोहम्मद नसीम, मुन्नूलाल द्विवेदी, केपी सिंह आदि ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इधर, केपी सिंह इंटर कालेज रूद्दीखेड़ा, फूलमती मां सरस्वती इंटर कालेज, रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कालेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेेज, विश्राम सिंह मेमोरियल इंटर कालेज, सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, आदित्य सिंह बटेश्वर दयाल महाविद्यालय में शोक सभा कर दुख जताया गया।

पिहानी राजकीय महाविद्यालय, जीजीआईसी, हामिद अली इंटर कालेज, भारतीय विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शोक जता अवकाश कर दिया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ, अंजुमन तरक्की उर्दू, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालयों पर भी शोक सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।

कुल्लही स्थित मदरसा इस्लामिया में डा. कलाम की शिक्षाओं पर चर्चा की गई। मुफ्ती नजीब ने उनके प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बच्चों को शिक्षाओं पर अमल करने की सीख दी। पाली पंचायत के चेयरमैन रिजवान खां ने कार्यालय पर शोक सभा कर पूर्व राष्ट्रपति के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाल श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed