फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Just one click will take the bank 's pensioners alive

बस एक क्लिक में बैंक मानेगा पेंशनर्स जिंदा है

Wed, 26 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 26 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Just one click will take the bank 's pensioners alive

स्टेट बैंक के माध्यम से कई विभागों से पेंशन पा रहे

विज्ञापन
सेवानिवृत्त अफसरों, कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें हर साल अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देेने को न तो लंबी कतारों में लगना होगा और न ही प्रमाण पत्र पेश करने को तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।

अब हर साल देश के किसी भी कोने में होने पर बैंक शाखा पहुंचकर अपना सत्यापन अंगूठे से मशीन पर एक क्लिक कराकर करा सकेंगे। स्टेट बैंक ने नई सुविधा के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करते हुए पंजीकरण शुरू कर दिया है। बस एक बार पेंशनर्स को जरूरी कागजात लेकर अपनी होम ब्रांच में पंजीकरण कराना है और पंजीकरण होने के बाद हर साल वे बस नवंबर में अंगूठे से मशीन पर क्लिक कराकर सत्यापन करा सकेंगे।

बैंक की इस पहल और सुविधा को बुजुर्गों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी तथा लाचार एवं विकलांग पेंशनर्स को हर साल नवंबर में अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने को लाइन लगाने समेत तमाम मुश्किलों से छुटकारा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

इस नई सुविधा को लेकर मंगलवार को बैंक के सहायक प्रबंधक मोहम्मद उजैहर ने आनलाइन करने के बाद बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने को सभी पेंशनर्स का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए पेंशनर्स को अपने साथ आधार कार्ड और पेंशन खाते की पास बुक तथा बैंक खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाला मोबाइल फोन एवं पेंशन पेमेंट आर्डर की कापी साथ लानी होगी, उसके बाद पेंशनर्स का बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद वो अपने अंगूठे के माध्यम से हर वर्ष स्टेट बैंक की किसी भी ब्रांच से अपना सत्यापन करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed