{"_id":"57279b944f1c1bf8325cd120","slug":"junior-teachers-union-insists-on-pay-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतनमान को लेकर जूनियर शिक्षक संघ अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतनमान को लेकर जूनियर शिक्षक संघ अड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 02 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : logo
हरदोई। शिक्षकों को 17140 वेतनमान का लाभ दिलाए जाने के लिए जूनियर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। शिक्षकों की बात सुनने के बाद बीएसए ने संबंधित पटल के बाबू को वरीयता सूची बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने बताया कि उनकी अगुवाई में एक शिष्ट मंडल बीएसए डा. बृजेश मिश्रा से मिला। दरअसल सीधी भर्ती से आने वाले शिक्षकों को जहां 17140 रुपये वेतनमान का लाभ मिल रहा है वहीं पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का वेतनमान इससे काफी कम है। संघ ने मांग की कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को भी यही वेतनमान दिया जाए। इस बारे में संघ ने शासनादेशों का हवाला भी दिया।
विज्ञापन
इस पर बीएसए ने पटल बाबू अरुण कुमार को वित्त निदेशक से जारी शासनादेश उपलब्ध कराते हुए तत्काल वरीयता सूची बनाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को पदोन्नति अवधि का एरियर, कनवर्जन कास्ट, खाद्यान्न एवं विभाग से भेजी जाने वाली धनराशि की सूची विद्यालयवार उपलब्ध कराने के लिए बीएसए ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। इस मौके पर महामंत्री संतोष अगिभनहोत्री, उदय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन