{"_id":"5741f61f4f1c1b4648690902","slug":"junior-cadre-to-observe-fast-on-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर संवर्ग से निरीक्षण कराने पर अनशन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर संवर्ग से निरीक्षण कराने पर अनशन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 22 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मातृ शिशु कल्याण समिति की बैठक करती जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को अस्पताल परिसर में हुई। जिसमें महिला कर्मचारियों को बिना नोटिस के कार्रवाई किए जाने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही जूनियर संवर्ग से निरीक्षण कराने पर बेमियादी अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बैठक में संगठन जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि महिला कर्मचारियों के आर्थिक उत्पीड़न और मानसिक शोषण पर रोक लगाई जाए। कहा कि जूनियर संवर्ग से निरीक्षण करवाकर उन लोगों का शोषण किया जा रहा है। रानी तिवारी ने कहा कि जूनियर संवर्ग से निरीक्षण कराने पर जनपद शाखा बेमियादी हड़ताल करेगी और उसका दायित्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी का होगा। जिला मंत्री नीरू सिंह ने कहा कि शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
विज्ञापन
नीलम दीक्षित ने कहा कि अवकाश के दिन कार्य लिया जाना बंद किया जाए। मनोरमा ने कहा कि सुविधा शुल्क के लालच में अनुपस्थित करना बंद किया जाए। देवपूर्णा ने कहा कि बिलग्राम के अधीक्षक ने बिना नोटिस दिए वेतन से कटौती कर दी और दो-दो हजार रुपये वसूली भी की जा रही है। धनराशि वापस न कराई गई तो चार जून से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा और सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कृष्णा मिश्रा, विद्या देवी समेत कई मौजूद रहीं।
विज्ञापन